नई दिल्ली, जून 23 -- राजस्थान के पोखरण में योग दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में पोस्ट व उसके बाद हुई गिरफ्तारियों को लेकर तनाव व्याप्त है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इलाके में उस समय तनाव हो गया जब योग दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पोखरण थाने के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई विरोध में प्रदर्शन करने लगी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि स्थानीय सरपंच के पति फिरोज खान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे, जिसके बाद फिरोज व उसके 5 साथियों को सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके अलावा 7 अन्य लोगों को भी शांति भंग करने को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.