पौड़ी, नवम्बर 17 -- पौड़ी जिले के पोखड़ा में गुलदार की डर से बीते शुक्रवार से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गुलदार की सक्रियता को देखते हुए इस ब्लॉक के 12 स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों में एक से लेकर 12 वीं तक के बच्चे शामिल हैं। स्कूल 18 नवंबर तक बंद किए गए हैं। गुलदार ने पहले बीती 13 नवंबर को बगड़ीगाड़ में नाप खेतों में घास काट रही महिला को मार डाला था तो इसके बाद इसी गांव से करीब चार किलोमीटर की दूर पर घंडियाल में जंगल में घास लेने गई महिला को गंभीर घायल किया था। गुलदार के इस इलाकों में एक के बाद हमलों से जहां स्थानीय ग्रामीण भी सहमे हुए है वहीं बच्चे स्कूलों तक नहीं जा पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। फिलहाल मंगलवार तक स्कूलों को बंद रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.