फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- थाना नारखी पुलिस ने पोक्सो के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी थाना नारखी ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान पॉक्सो के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने उसे असन चौराहा के पास थाना क्षेत्र नारखी से पकड़ा। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम मनोज कुमार उर्फ भोला पुत्र लालेश उर्फ लल्लूराम बताया है। वह ग्राम दौंकेली थाना मटसेना का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया मनोज 14 वर्षीय बालिका को भगाकर ले गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...