रुडकी, दिसम्बर 24 -- मंगलौर। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। मंगलौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और मुखबिरों को सक्रिय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...