गिरडीह, जनवरी 10 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी पुलिस ने देवरी पुलिस के सहयोग से तिसरी थाना के पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त सूरज कुमार को देवरी के एक गांव से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। सूरज कुमार तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव के निवासी सचिन शर्मा के पुत्र हैं। सूरज पर एक नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डालने और उसके साथ मुंह काला करने का आरोप है। सूरज पिछले डेढ़ साल से पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। बताया गया कि लगभग डेढ़ साल पहले सूरज कुमार ने जबरन एक गांव की नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया और उसके साथ जबर्दस्ती मुंह काला किया था। इसके बाद आरोपी सूरज ने नाबालिग का फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इस बाबत पीड़िता ने तिसरी थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इधर पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने ...