रामगढ़, दिसम्बर 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गिद्दी थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के एक मामले में पुलिस ने आरोपी वीलेद्र कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में नाबालिग से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह उसे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...