चतरा, जनवरी 9 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या 112, 25 के तहत मामला दर्ज था। और पुलिस की गिरफ्तारी के भय से दोनों आरोपी भागे फिर रहे थे। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है, दोनों आरोपी लिप्ता गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र संगम सिंह एवं गंजू सिंह के पुत्र अनुज सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं शस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.