जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला छठ पूजा के समय का है। उस समय एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उस समय बदनामी के कारण प्राथमिक परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन आरोपित युवक (सूरज)ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाने के बाद वह लगातार धमकी दे रहा था। मंगलवार को उसने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल में दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.