कोडरमा, अप्रैल 15 -- सतगावां। थाना की पुलिस ने मंगलवार को पोक्सो एक्ट के आरोपी मनीष प्रेमी यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह झांझीडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोडरमा से पकड़ा। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मनीष पर गांव की ही किशोरी से प्रेम विवाह करने का आरोप है। प्रेमिका के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। घटना के बाद से मनीष फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...