बिजनौर, मार्च 19 -- पोक्सो अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को सीओ सहारनपुर शैलेन्द्र प्रताप गौतम अदालत में पेश हुए और अपनी गवाही दी। इस पर कोर्ट ने उनके गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिए। पोक्सो कोर्ट की स्पेशल न्यायाधीश कल्पना पांडे ने अदालत के आदेश का पालन न करने के एक मामले में सोमवार को सीओ सहारनपुर शैलेंद्र प्रताप गौतम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थ। साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को 18 मार्च (मंगलवार) को सीओ को अदालत में पेश करने के आदेश भी दिए गए थे। करीब छह वर्ष पूर्व शैलेंद्र प्रताप गौतम बिजनौर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक थे। उस दौरान एक मामले की जांच कर अभिषेक उर्फ बिट्टू के खिलाफ उन्होंने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इस केस के ज्यादातर गवाह कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अदालत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.