उरई, नवम्बर 30 -- कालपी। यमुना के तटवर्ती क्षेत्र ऐतिहासिक पीला घाट के निकट संदेश अवस्था में संचालित हो रही पोकलैंड मशीन को वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है और विभाग के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। कालपी रेंज के यमुना के पीलाघाट के आसपास वन विभाग की भूमि पर पोकलैंड मशीन चल रही थी। सूचना पर बीट प्रभारी अजीत कुमार की टीम मौके पर पहुंची और पोकलैंड मशीन को रुकवा कर पकड़ लिया। वन क्षेत्र अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पोकलैंड के संचालन तथा चालक की गतिविधियों को लेकर जांच कराई जाएगी जांच में जो भी तथ्य उजागर होंगे उसी के मुताबिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं बताते कि पीला घाट में बनखंडी धाम प्रबंधन की ओर से 1 दिसंम्बर को सुन्दरकाण्ड,यमुना मैया की महाआरती व दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल को लेकर के सफाई...