गुमला, दिसम्बर 28 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड मुख्यालय से लगभग चार किमी दूर खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ से सटे स्वास्थ्य उपकेंद्र पोकला की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उपकेंद्र का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से जगह-जगह प्लास्टर गिरता रहता है, इसके बावजूद इसी असुरक्षित भवन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बरसात के दिनों में हालत और खराब हो जाती है,क्योंकि छत से पानी टपकता रहता है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को होने के बावजूद अब तक मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जर्जर भवन को देखते हुए लगभग तीन वर्ष पूर्व पोकला गेट से डेढ़ किमी दूर बरदाटोली के समीप करीब 35 लाख रुपये की लागत से नया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनाया गया, लेकिन स्थान सुनसान होने का हवाला देकर स्वास्थ्यकर्मियों ने वहां शिफ्ट होने से इंकार कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.