गुमला, अप्रैल 3 -- कामडारा, प्रतिनिधि। मंगलवार रात करीब 12 बजे पोकला गेट रेलवे में एक तेज रफ्तार ट्रक ओवरहेड वायर में फंस गया। जिससे दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ट्रक में डिजिटल जेनरेटर मशीन लदी थी। जिसका ऊपरी भाग रेलवे क्रासिंग के हाईट गेज से टकरा गया। टकराव के बाद मशीन उछलकर सीधे ओवरहेड वायर में फंस गई। जिससे तेज धमाका हुआ और वायर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना होते ही ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं, रेलवे गेटकीपर राजेंद्र साहू ने तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूआई अमित कुमार,रेलवे स्टेशन मास्टर,आरपीएफ के जवान और अन्य रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में टावर कार ट्रेन भी पहुंची और रात 2.40 बजे तक ओवरहेड वायर को दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.