गुमला, फरवरी 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप बने खतरनाक ब्रेकरों को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। हिन्दुस्तान अखबार में इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने पहल करते हुए दोनों ब्रेकरों के ऊंचे हिस्से को हटवाया और उन पर पीले रंग का सांकेतिक निशान बनवाया। पोकला गेट रेलवे फाटक के दोनों छोर पर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े ब्रेकर बनाए गए थे,लेकिन अत्यधिक ऊंचाई और सांकेतिक चिन्ह मिट जाने के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे थे। तेज गति से गुजरने वाले वाहन उछलकर असंतुलित हो जाते थे और चालक गिरकर घायल हो रहे थे। रविवार की रात इसी ब्रेकर की चपेट में आकर एक ऑटो पलट गया था। जिसमें ऑटो सवार 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.