नई दिल्ली, जनवरी 4 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को फसलों की कटाई से जुड़े उत्सव पोंगल के अवसर पर राज्य के गरीब लोगों को सौगात देने का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य में चावल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों और श्रीलंकाई तमिलों के पुनर्वास शिविरों में रहने वाले सभी परिवारों को तीन हजार रुपये नकद उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पोंगल से पहले, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को एक उपहार का पैकेट वितरित किया जाएगा। इसमें एक किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम चीनी और एक गन्ना, तीन हजार रुपये नकद, एक धोती और एक साड़ी शामिल होगी। मालूम हो कि कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने कहा था कि पोंगल से पहले उपहार वितरण से 2.22 करोड़ से अधिक चावल कार्ड धारकों और श्रीलंकाई तमिलों के पुनर्वास शिविरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.