बरेली, फरवरी 8 -- अलीगंज। कबाड़ी के बेटे ने मोहल्ले की ही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया था। किशोरी के गर्भवती होने की बात जब उसकी मां को पता लगी तो उसने कबाड़ी के घर जाकर उसके बेटे से शादी करने की बात कही। इस पर कबाड़ी और उसके परिजनों ने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...