रामगढ़, मई 22 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने गुरुवार को एक पॉस्को एक्ट का आरोपी सहित दो अन्य कांड के फरार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा। मांडू थाना के वेस्ट बोकारो ओपी कांड संख्या 117/25 के धारा 96 बीएनएस 4/8 पॉस्को एक्ट का आरोपी पेटरवार सदमा खुर्द जिला बोकारो निवासी दीपक कुमार महतो पिता अमूल महतो को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर रांची कोर्ट कंप्लेंट केस नंबर 2048/17 वारंटी अभियुक्त ग्राम लइयो निवासी मनुआ मुंडा पिता करमा मुंडा और रांची कोर्ट कंप्लेन केस नंबर 1859/17 का पुराना फरार अभियुक्त मंसूर आलम पिता राशिद मियां को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेएमएफसी सदर कोर्ट रांची न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.