अररिया, फरवरी 14 -- अररिया, निज संवाददाता नाबालिग का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला पॉस्को एक्ट के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अररिया प्रखंड क्षेत्र के मकियापुर का रहने वाला मो हसनैन कुरैशी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया था। गुरुवार की रात महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में महिला थानेदार कुमारी अंचला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...