सीतापुर, जनवरी 12 -- सीतापुर , संवाददाता। लहरपुर के केशरीगंज बाजार में रविवार को चेकिंग के दौरान पिकप से पकड़ी गई 75 बोरी खाद कालाबाजारी के लिए जा रही थी। जांच के बाद कृषि विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह बोरिया रस्तोगी खाद भण्डार मेंहदीपुरवा से लादी गयी थी। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें पॉस मशीन के अनुसार 78 बोरियां कम मिली। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबन करते हुए दुकान व दोनों गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। कृषि अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि लहरपुर में रविवार को पुलिस ने एक पिकप में कालाबाजारी को जा रही 75 बोरी खाद पकड़ी गई थी। यह खाद जांच में रस्तोगी खाद भण्डार मेंहदीपुरवा राकेश रस्तोगी व ड्राइवर धर्मेन्द्र द्वारा फर्जी बिल मै जय गुरूदेव खाद भण्डार शाहपुर...