फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- शहर में सफाई सुपरवाइजर अब पॉश मशीनों के माध्यम से टैक्स वसूली का कार्य करेंगे। मंगलवार से इसके लिए विशेष अभियान चलाकर हर हाल में टैक्स वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है। अभियान 31 मार्च तक चलेगा। पॉश मशीनों से संबंधित जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कम वसूली को लेकर के यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी नगर निगमों के लिए 50 करोड़ की प्रोत्साहन धनराशि विगत वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली करने पर ही प्राप्त होगी। इसलिए विगत वर्ष के 34 करोड़ की वसूली के आधार पर 42.50 करोड़ न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित है। नगर आयुक्त ने कहा कि इसके हिसाब से 10 महीने और 17 दिन में लगभग 27 करोड़ की वसूली की जा सकी है। आगामी 40 दिनों में साढ़े 15 करोड़ की वसूली की जाएगी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.