हैदराबाद, फरवरी 22 -- हैदराबाद में रविवार को रफ्तार ने कहर ढाया। चार करोड़ की फरारी ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा जुबिली हिल्स इलाके में रोड नंबर 45 के पास हुआ। यह इलाका मशहूर टॉलीवुड एक्टर नंदामुरी बालाकृष्णा के आवास के पास है। पुलिस ने बताया कि कार से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद यह विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। वहीं, कार के पीछे कुछ अन्य वाहन भी हादसे के शिकार हुए। हालांकि फेरारी चला रहे शख्स की पहचान नहीं सामने आई है। किसके नाम पर रजिस्टर है कारइस हादसे में तीन लोग घायल हो गए और बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.