मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- पॉवर कारपोरेशन के सहायक अभियंता से शामली रोड पर कांवड़ियों ने मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। उनकी कार की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये घायल हो गए थे। जिससे आक्रोशित होकर कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी गई है। नई मंडी थाना क्षेत्र की अग्रसैन विहार कालोनी निवासी निशांत त्यागी मेरठ में पॉवर कारपोरेशन में आइटी विभाग (तकनीकी शाखा) में सहायक अभियंता के पद तैनात है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश होने के कारण वह घर आए थे। दोपहर को सहायक अभियंता कार में सवार होकर निजी कार्य से शामली जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर चरथावल अड्डे के निकट उनकी कार में बाइक सवार कांवड़ियों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गए। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.