कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पॉवरलिफ्टिंग संघ कानपुर की ओर से मंडलीय पॉवरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैम्पियनशिप का आयोजन 24 व 25 दिसंबर को स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में किया जा रहा है। संघ के महासचिव संदीप निगम ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर्स वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही क्लासटू निर्णायक की लिखित परीक्षा व प्रैक्टिकल भी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...