नवादा, जनवरी 5 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के थाली थाना अंतर्गत जयपुर गांव स्थित एक पॉल्ट्री फॉर्म में काम करने वाला एक मजदूर 31 दिसंबर 2025 की रात से रहस्यमय ढंग से लापता है। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। थाली थाना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा जयपुर के आसपास के जंगलों में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक लापता मजदूर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गायब मजदूर मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत गुढ़ थाना क्षेत्र के कौवाढान गांव निवासी छोटे लाल साकेत का 32 वर्षीय पुत्र सरताज है। प्रभारी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी ने बताया कि जयपुर स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में कुल 20 से 25 मजदूर कार्यरत हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के रहने वाले आठ मजदूरों का एक ग्रुप भी शामिल है। इसी ग्रुप का एक मजदूर सरताज 31 दिसंबर की रात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.