भागलपुर, जनवरी 4 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के काशिल गांव के पास बने एक पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगने से करीब दो हजार मुर्गियां जलकर राख हो गई। मामला शुक्रवार की रात करीब एक बजे की है। पॉल्ट्री फॉर्म रविन्द्र सिंह का था। आग लगने के बाद आसपास के लोग उसे बुझाने दौड़े। लोगों ने आसपास के बोरिंग से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन अधिक रात होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वहीं सूचना पाकर अगिनशमन गाड़ी को भी बुलाया गया, लेकिन उसे पहुंचने के पहले ही फॉर्म और सारी मुगियां जल चुके थे। फॉर्म के मालिक रविन्द्र सिंह ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फॉर्म में करीब दो हजार मुर्गियां मौजूद थी। सभी जलकर राख हो गई। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.