शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत चल रहे किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 80 किसानों के समूह ने नियामतपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से विकास खंड तिलहर के ग्राम बिहारीपुर स्थित पॉलीहाउस का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान किसानों को डॉ. महेश कुमार, वैज्ञानिक (उद्यान विशेषज्ञ), कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर द्वारा पॉलीहाउस के अंदर यूरोपीय खीरे की खेती की जानकारी दी गई। किसानों को देते हुए जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया गया कि एमआईडीएच योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस की स्थापना पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। किसान 500 से 4000 वर्ग मीटर तक क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.