मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता करोड़ों से बने नालों की राह को पॉलीथिन और कचरे ने रोक दिया है। कहीं नाला लबालब भरा है तो कहीं तलहटी में पानी है। धर्मशाला, अखाड़ा घाट, ब्रह्मपुरा, इमलीचट्टी, स्टेशन रोड व अन्य इलाकों में यह समस्या अधिक है। दरअसल, बीते एक-डेढ़ साल के अंदर स्मार्ट सिटी की स्पाइनल रोड, पेरिफेरल रोड, फेसलिफ्टिंग व अन्य परियोजनाओं के तहत विभिन्न सड़कों के किनारे नाले बनाए गए हैं। कई जगहों पर नाले का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त या खुला है। उसी टूटे-खुले हिस्से से कचरा डाला जाता है। इस कारण संबंधित स्थल पर नाले के प्रवाह पर असर पड़ता है। धर्मशाला व अन्य जगहों पर नाला जाम नजर आता है। उन जगहों पर पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है। दो महीने बाद मानसून के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। ऐसे हालात में समय पर नालों की सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.