चम्पावत, जनवरी 7 -- चम्पावत। नगर पालिका ने बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नौ व्यापारियों के चालान किए। चम्पावत में बुधवार को पालिका ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलीथीन और एंटी-लिटरिंग और एंटी-स्पिटिंग के तहत चालानी कार्रवाई की गई। ईओ भारत त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान डेली प्रॉटीन सर्विस, शकील, कुरैशी चिकन शॉप, हिमांशु प्रकाश उप्रेती, सौरव, तुलसी प्रसाद, महेश पांडेय आदि के प्रतिष्ठान से पॉलीथिन बरामद करने के साथ ही अन्य अनियमितता पाई गई। इन सभी का चालान करते हुए 1800 रुपये का समायोजन किया गया। सभी दुकानदारों को सफाई रखने, पॉलीथिन का प्रयोग और नालियों में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। टीम में सचिन कुंवर, मुकेश बोहरा, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय, सूरज पुनेठा और प्रका...