चम्पावत, फरवरी 12 -- लोहाघाट। पालिका की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों का चालान किया। साथ ही आठ सौ रुपये का जुर्माना वसूला। ईओ सौरभ नेगी के निर्देश पर पालिका की टीम ने नगर की दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में तीन दुकानदारों के पास से पॉलीथिन बरामद की। टीम में प्रमोद महर, जयवर्धन साह, सागर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...