गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद। शहरी क्षेत्र में पॉलीथिन की रोकथाम के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल और पांचों जोन के जोनल प्रभारियों को आदेश दिया है। सब्जी मंडी में मुख्य रूप से अभियान चलाया जाएगा। सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व में निगम ने कई बार मंडी में छापा मारकर पॉलीथिन जब्त की थी। जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम फिर से अभियान चलाएगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...