गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद। नगर निगम पॉलीथिन की रोकथाम के लिए अभियान चलाएगा।इसके लिए जोनल प्रभारियों को आदेश दिए हैं। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर निगम ने शहर में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इसके बाद भी सब्जी मंडी और विभिन्न बाजारों में चोरी छुपे पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पांचों जोनल प्रभारियों को पॉलीथिन की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सब्जी मंडी और सभी बाजारों में चेकिंग की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को जूट के थैले इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...