चम्पावत, जनवरी 9 -- लोहाघाट। नगर पालिका ने पॉलीथिन का प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को नगर पालिका के ईई सौरभ नेगी के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने नगर में लोगों को जागरूक किया। कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालिका का कहना है कि नालियों से बाहर सामान लगाने से जल निकासी बाधित होती है। जबकि पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इस अभियान से नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...