गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम। नगर निगम की सेनीटेशन शाखा ने शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड पर स्टॉकिस्ट एवं होलसेलर मैसर्ज सेवाराम कृष्ण कुमार की दुकान पर शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन बरामद की गई। इस कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जानकारी नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी आगे भी होती रहेगी। सदर बाजार पर खास नजर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...