बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक बरेली समेत प्रदेश के 121 राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अंतिम रूप देने का बजट में प्रावधान किया गया है। पहले चरण में 45 कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां उद्योगों में टेक्नोलॉजी की जरूरत के हिसाब से छात्रों को हुनरमंद बनाया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने चालू शैक्षिक सत्र में नया सिलेबस लागू किया है। यह सिलेबस बाजार की मौजूदा तकनीकी जरूरतों पर आधारित है। इसी क्रम में प्राविधिक शिक्षा विभाग टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की मदद से प्रदेश के 121 राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना रहा है। पॉलीटेक्निक के निदेशक अजीज अहमद ने बताया कि प्रदेश में 121 राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। छह जनपदों...