धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता राज्य के सरकारी व प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मई को सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक होगा। धनबाद समेत रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, दुमका, चाईबासा, बोकारो व पलामू में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का शिड्यूल जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2025 की अर्हक माध्यमिक (10वीं) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी ऑनलाइन अवेदन सकते हैं। संस्थान में नामांकन के समय उत्तीर्णता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पॉलीटेक्निक प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.