बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलीटेक्निक चलो अभियान 2026 के अंतर्गत संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य की राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। इसके माध्यम से इंजीनियरिंग डिप्लोमा, फार्मेसी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं स्नातक अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.