धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गले में सोने की चेन महिलाओं के गले की फांस बनती जा रही है। गुरुवार की सुबह एक बार फिर उचक्कों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एक महिला के गले से चेन झपट ली। भुक्तभोगी कविता सिंह ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की। बाबूडीह के पास रहने वाली कविता सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पैदल जा रही थीं। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब सवा सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन दोनों तेज गति से बाइक चला कर भाग गए। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धनबाद थाना की दूसरी टीम भी पहुंची। अफसर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चेन स्नैचर कटिहार के कोढ़ा गैंग के हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.