गंगापार, फरवरी 18 -- लाल बहादुर शास्त्री पॉलीटेक्निक मांडा खास में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग के कुल 30 छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा चयनित होने पर जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इनमें मुख्य रूप से धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड औरंगाबाद (महाराष्ट्र), एसकेएच मेटल इंडिया लिमिटेड (हरियाणा) तथा एसके कन्वेयर्स प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई) शामिल हैं। संस्थान के होल्डिंग ट्रस्टी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, संस्थान के वाइस चेयरमैन मंजू शास्त्री तथा संस्थान के प्रबंधक चौधरी जितेंद्र सिंह द्वारा चयनित छात्रों को जॉब ऑफर लेटर भेंट किए गए। साथ ही, कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्रों में भी पुरस्कार वितरि...