लखनऊ, फरवरी 6 -- मोहान रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र गुटों के बीच गुरुवार को कथित जातीय टिप्पणी, संघर्ष, मारपीट एवं तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 10 नामजद समेत 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सभी छात्र हॉस्टल में रहते हैं। इनके खिलाफ मारपीट, चोरी, तोड़फोड़ आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पॉलिटेक्निक के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवा पाण्डेय ने घटना के बाद गुरुवार को तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार संस्थान के छात्रावास निवासी छात्र रैंगिग के साथ जातीय टिप्पणी करते थे। शिवा पांडेय रूममेट अखण्ड राय, हर्ष कुमार, हिमांशु सिंह,आदित्य मिश्रा, आदर्श सिंह और गौरव द्विवेदी के साथ इसकी शिकायत करने प्रधानाचार्य के पास गए थे। शिवा का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.