नैनीताल, अक्टूबर 4 -- नैनीताल, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नैनीताल में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र कठायत ने तंबाकू से होने वाले नुकसान और कोटपा एक्ट के बारे में जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ़ गरिमा कांडपाल ने मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए, मानसिक अवसाद के कारणों और उसके बचाव की जानकारी दी। काउंसलर डॉ़ मेघा परवाल ने बताया कि नशे की गिरफ्त में फंसे व्यक्ति को पुनः समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काउंसलिंग की मदद ली जाती है। काउंसलिंग के विभिन्न आयाम के बारे में बताया। कार्यशाला के पहले वर्ष के तनीषा खोलिया, तनुजा जोशी, स्वाती भट्ट और कुणाल ने भी विचार रखे। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य एकेएस गौड़, एचओडी भावना पंत, लक्ष्मी गोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.