लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में खड़े कीमती पेड़ों को चोरी से काट ले जाने की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम पहुंच गई। विभाग की टीम जैसे ही गेट पर पहुंची, कालेज प्रशासन ने गेट अंदर से बंद कर लिया। हंगामे और रेंजर के कड़े रुख के चलते काफी समय बाद वन विभाग की टीम परिसर में जाने की अनुमति मिली। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दावा किया गया कि परिसर से 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के पेड़ काटे जा चुके हैं। अधिकारियों ने मौके से बरामद लकड़ी को कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी की अभिरक्षा में देकर कार्रवाई शुरू की है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी वन दरोगा अखिलेश सिंह, उप क्षेत्र वन अधिकारी मित्र पाल सिंह तोमर अपनी टीम के साथ जांच को पहुंचे। तभी वहां मौजूद प्राचार्य प्रवेश...