बदायूं, दिसम्बर 31 -- बिल्सी। पालिका की उदासीनता के चलते नगर में लंबे समय से प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकोल से बनी वस्तुओं का प्रयोग किया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि शासन स्तर पर पॉलिथीन और थर्माकोल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। नालियों में पॉलिथीन जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही है, वहीं थर्माकोल के कचरे से गंदगी और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इससे आवारा पशुओं के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। सफाई निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकोल के उपयोग को लेकर शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.