फरीदाबाद, जनवरी 21 -- फरीदाबाद। प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बल्लभगढ़ और फरीदाबाद नगर निगम ने बुधवार को संयुक्त रूप से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने बल्लभगढ़ की अनाज मंडी और प्रमुख बाजारों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक बेचते और उसका प्रयोग करते हुए कुल 12 दुकानदारों को पकड़ा गया, जिन पर 13500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानों, ठेलों और गोदामों की जांच की। कई दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान देते हुए पाए गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 4.50 किलोग्राम पॉलिथीन भी जब्त की। अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.