लखनऊ, जनवरी 8 -- अम्बरगंज जोन-6 के दरी वाली पुलिया के पास पॉलिथीन और कचरे से पटा नाला उफना गया है। नाले का गंदा पानी आसपास की सड़कों पर फैल गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। क्षेत्रीय निवासियों को घरों के भीतर पानी भरने और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते पॉलिथीन और ठोस कचरा जमा होता गया। बारिश या अधिक पानी आते ही नाला ओवरफ्लो हो जाता है और पूरा इलाका जलभराव की चपेट में आ जाता है। क्षेत्रीय पार्षद सबा हसन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम के आरआर विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात से तत्काल मशीन के जरिए नाले की सफाई कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.