उरई, जनवरी 30 -- उरई। एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने पॉलिटेक्निक चलो अभियान का कार्यालय से शुभारंभ किया। निर्देश दिए कि अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को एडमिशन के लिए प्रेरित करें। शुक्रवार को पूर्व एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कक्षा 10 व उससे ऊपर के छात्र छात्राएं प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा कर भविष्य को सफल बनाएं। टीम ने इसको लेकर कई विभागों में संपर्क कियान राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। ओबीसी, एससी, एसटी...