पटना, फरवरी 21 -- राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद के माध्यम से राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न तकनीकी कंपनियों में छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलायी जा रही है। कंपनियों को संस्थान परिसर में छात्र-छात्राओं के चयन के लिए बुलाया जाता है। इस कड़ी में अभी 105 छात्रों को जीई एयरोस्पेस कंपनी में नौकरी मिली है। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक गया से 55 छात्र और राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर से 50 छात्र चयनित हुए। राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) बिहार के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में ही छात्र-छात्राओं को चयन का मौका दिया जा रहा है। लक्ष्य है कि राज्य के सभी संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अच्छे वेतन पैकेज पर नौकरी मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...