मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग और स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की एचआर टीम तकनीकी छात्रों के चयन हेतु संस्थान पहुंची। प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. मदन कुमार ने बताया कि इस 'पूल कैंपस' ड्राइव में उत्तर बिहार के कुल 13 पॉलिटेक्निक संस्थानों के 424 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने की। संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह, प्रो. सेराज, प्रो. ओसामा और प्रो. माधुरी कुमारी ने टाटा मोटर्स की एचआर टीम को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन क...