बुलंदशहर, फरवरी 14 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित जनता पॉलिटेक्निक की डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्रा प्राचार्य के निजी आवास में किराए पर रह रही थी। शनिवार की सुबह छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच करते हुए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जानकारी के मुताबिक डिबाई क्षेत्र निवासी छात्रा जहांगीराबाद स्थित जनता पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। छात्रा जनता पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मंजू बंसल के टीचर कॉलोनी स्थित पुख्ता बाजार के निजी आवास में छत पर बने कमरे में रह रही थी। शनिवार की सुबह छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छ...