शामली, मई 2 -- पॉलिटेक्निक चलो अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित करना और पॉलिटेक्निक शिक्षा के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करना था। गुरूवार को प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 मई 2025 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक शिक्षा आज की मांग है, जो छात्रों को न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है बल्कि उन्हें अल्प समय में आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार योग्य भी बनाती है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सचिन सैनी ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस शाखा की अंतिम वर्ष की छात्राओं का प्लेसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.