जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा संपन्न हो गया। परीक्षा में एक ,तीन और पांच सेमेस्टर के छात्र सम्मिलित हुए थे । बराबर विशुनगंज स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पांच दूसरे कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा दिया। परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर ही तलाशी के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। इसके लिए दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। कॉलेज प्रशासन की जानकारी के अनुसार इस समय ओड सेमेस्टर के परीक्षा ली गई है। फोटो- 12 दिसंबर जेहाना- 04 कैप्शन- मखदुमपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में भाग लेते परीक्षार्थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...